Sunday, May 28, 2006

आकार ले रहा हैं एक सेक्स थीम पार्क

लो भाई जिस उद्देश्य को लेकर यह चिट्ठा शुरू करने का विचार आया था, उसे लेकर एक 10,500 वर्गफ़ुट का थीम पार्क 70 लाख पाउंड (लगभग 55 करोड़) रुपए की लागत से लन्दन में बन रहा हैं.बी.बी.सी. के अनुसार पार्क सात सितंबर को शुरु होने जा रहा है और जिनकी भी उम्र 18 साल या उससे अधिक होगी 15 पाउंड की टिकट ख़रीद कर इसमें प्रवेश पा सकेंगे.‘एकैडमी ऑफ़ सेक्स एंड रिलेशनशिप’ के इस पार्क में सात खंड हैं जिसमें सुख और चरमसुख का खंड भी शामिल है.पार्क में सिलिकॉन से बने आदमक़द मॉडल भी होंगे जिसे छूकर दर्शक कामोत्तेजना पैदा करने वाले बिंदुओं की पहचान कर सकेंगे. इसके अलावा वहाँ दिशा-निर्देश होंगे कि अच्छा चुंबन किस तरह लिया जाता है.पार्क में कोई सीमा तय नहीं है, एक बेमिसाल प्रेमी बनने के लिए जिसको जो जानकारी चाहिए होगी, वो उपलब्ध करवाई जायेगी. और जानने के लिए यहां जाएं:
http://www.bbc.co.uk/hindi/science/story/2006/05/060524_sex_park.shtml